दतिया: ग्राम राजपुर में किशोरी के साथ युवक ने किया दुष्कर्म, आरोपी युवक के साथ खिलाफ मामला दर्ज
Datia, Datia | Aug 25, 2024 ग्राम राजपुर एक किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने किशोरी की शिकायत पर आरोपी युवक पर मामला दर्ज कर लिया है। रविवार की रात्रि में 09 बजे पुलिस ने बताया की किशोरी अपने घर के पीछे बाड़े में किसी काम से गई हुई थी। तभी गांव का रहने वाला आरोपी मौके पर पहुंचा। जहां उसने गलत काम किया। पुलिस ने आरोपी पर मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।