दतिया: ग्राम उनाव में आकाशीय बिजली गिरने से अधेड़ की हुई मौत, जिला अस्पताल पर किया गया शव का पीएम
Datia, Datia | Aug 26, 2024 ग्राम उनाव में आकाशीय बिजली गिरने से एक अधेड़ की मौत हो गई। जिसको लेकर उनाव पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। वहीं जिला अस्पताल पर शव का पीएम किया गया। सोमवार की शाम 05 बजे उनाव पुलिस ने बताया की मृतक अधेड़ जानकी पुत्र पन्नालाल कुशवाहा जो की अपने खेत पर चारा काट रहा था। तभी वह आकाशीय बिजली की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौत हो गई।