दतिया: ग्राम उड़ीना के राजपुर मौजे में नहर में पलटा ट्रैक्टर, 03 लोगों की हुई मौत, जांच में जुटी गोंदन पुलिस
Datia, Datia | Aug 25, 2024 ग्राम उड़ीना के राजपुर में एक ट्रेक्टर बेकाबू होकर नहर में जा पलटा। घटना मे तीन लोगों की मौके पर ही ट्रेक्टर के नीचे दबने से मौत हो गई। घटना रविवार शाम करीब साढ़े 06 बजे की बताई गई है। सूचना के बाद भांडेर एसडीओपी कर्णिक श्रीवास्तव मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदत से तीनों शवों को बाहर निकाला गया। घटना में ट्रैक्टर के नीचे दबने से 03 लोगों की मौत हो गई।