दतिया: ग्राम लमायचा में मुरम का अवैध खनन करते हुए एक JCB को खनिज विभाग की टीम ने किया ज़ब्त
Datia, Datia | Aug 26, 2024 चिरुला थाना क्षेत्र के ग्राम लमायचा से मुरम का अवैध खनन करते हुए एक जेसीबी को खनिज विभाग में जब्त किया है। वही जब्त जेसीबी को चिरुला थाने पर रखवाया गया है। सोमवार की शाम 4:00 बजे जिला खनिज अधिकारी रमेश पटेल ने बताया की अवैध खनन करते हुए एक पीले रंग की जेसीबी को जब्त किया है। जिस पर मध्य प्रदेश गोण खनिज नियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।