पिपरई: पिपरई में राष्ट्रीय एकता दिवस पर सरदार पटेल को नमन, थाना प्रभारी ने दिलाई एकता की शपथ
राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर शुक्रवार को सुबह लगभग 9 बजे पिपरई में पंचायत चौराहे पर एकता और अखंडता की शपथ दिलाई गई। थाना प्रभारी प्रशांत यादव ने सभी उपस्थित नागरिकों, पुलिस कर्मियों और स्कूली बच्चों को भारत की एकता, अखंडता और सुरक्षा बनाए रखने की पवित्र शपथ दिलाई।