बहराइच: केवलपुर इलाके में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, पुलिस जांच में जुटी
जिले के रामगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत केवलपुर इलाके के भड़क्का गांव की रहने वाली विवाहिता का शव फंदे से लटकता हुआ मिला था। जिसकी सूचना पाते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव मर्चरी भेज दिया था। सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पुलिस अब आगे की वैधानिक कार्रवाई में जुट गई है।