बहराइच: दौलतपुर से थाना दरगाह पुलिस ने चोरी से संबंधित मुकदमे में वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार, चोरी का मोबाइल फोन बरामद
थाना दरगाह पुलिस ने चोरी से संबंधित मुकदमे में वांछित एक अभियुक्त को रविवार को गिरफ्तार किया है। प्रभारी निरीक्षक थाना दरगाह शरीफ हरेंद्र कुमार मिश्र ने जानकारी देते हुए रविवार शाम करीब 4:30 बताया कि अभियुक्त सूरज कुमार वाल्मीकि को उसके घर दौलतपुर से गिरफ्तार किया गया है। जिसके पास से चोरी का एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है।