बहराइच: ददौली में बुजुर्ग महिला ने खाया जहरीला पदार्थ, इलाज के दौरान हुई मौत
गिलौला थाना क्षेत्र अंतर्गत ददौली इलाके में बुजुर्ग महिला ने जहरीला पदार्थ खा लिया था। हालत गंभीर होने पर परिजन इलाज के लिए बहराइच अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। अस्पताल प्रशासन द्वारा इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए शव मर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस अब आगे की वैधानिक कार्रवाई में जुट गई है।