बहराइच: टेंडिया फकीरपुर में ज़मीनी विवाद के चलते दबंगों ने मां-बेटे की पिटाई की, पीड़ित ने थाने में की शिकायत
टेंडिया फकीरपुर मे ज़मीनी विवाद के चलते दबंगों ने माँ बेटे की पिटाई कर दी। वहीं इस मामले में पीड़ित ने थाने मे की शिकायत कर कार्यवाही की मांग की है। रविवार शाम करीब 4 बजे जानकारी देते हुए ओम प्रकाश ने बताया कि उसका जमीनी विवाद कुछ रिश्तेदारों से चल रहा है जिसके बाद उनके रिश्तेदार जो की दबंग हैं घर पहुंचे और उनकी व उनकी मां की पिटाई कर घायल कर दिया।