बहराइच: कमोलिया इलाके में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, पुलिस जांच में जुटी
जिले के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत कमोलिया इलाके में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत हो गई।जानकारी होने पर मौके पर पहुंचे परिजनों के द्वारा इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए शव मर्चरी भेज दिया है। रविवार को शव का पोस्टमार्टम पुलिस द्वारा कराया जा रहा है। पुलिस आगे की वैधानिक कार्यवाही में जुट गई है।