बहराइच: दीवानी कचहरी के बगल से बाइक चोरी, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
जिले में अपना दल (एस) के विधायक के नाम दर्ज बाइक दीवानी कचहरी के बगल से चोरी हो गई। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली नगर के नई बस्ती नाजिरपुरा निवासी संतोष कुमार श्रीवास्तव ने तहरीर दी है। संतोष का कहना है कि एक नवंबर को दीवानी कचहरी के सामने बाइक संख्या यूपी 40 जेड 6377 खड़ी थी। बाइक अज्ञात चोर ने चोरी कर ली। पुलिस जांच में जुटी है।