जमुई: लोहरा गांव में सांप ने महिला को डंसा सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती
Jamui, Jamui | Aug 13, 2024 जमुई प्रखंड क्षेत्र के लोहरा गांव में मंगलवार को सांप ने मुजफ्फर इमाम की पत्नी रशीदा प्रवीण को डंस लिया। थोड़ी देर के बाद जब महिला की तबियत बिगड़ने लगी तो परिजन द्वारा महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल सदर अस्पताल में इलाजरत महिला की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।