जमुई: मारपीट मामले में चिहरा थाना पुलिस ने दो लोगों को किया गिरफ्तार, सदर अस्पताल में मेडिकल जांच के बाद भेजा जेल
Jamui, Jamui | Aug 12, 2024 जमुई जिले के चिहरा थाना क्षेत्र अंतर्गत हरनी गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुए मारपीट मामले में पुलिस ने दोनो तरह एक- एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। कागजी प्रक्रिया पूरी कर दोनों को सुरक्षा कर्मियों द्वारा मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर द्वारा आवश्यक स्वास्थ्य जांच कराने के बाद कोर्ट में पेशी कर जेल भेज दिया गया है।