जमुई: तिलकपुर गांव के पास स्कूली वाहन से दो बाइक टकराकर हुई दुर्घटनाग्रस्त, तीन कांवरिया हुए घायल
Jamui, Jamui | Aug 12, 2024 जमुई जिले के खैरा थाना क्षेत्र अंतर्गत तिलकपुर गांव के पास तेज रफ्तार दो बाइक असंतुलित होकर स्कूली वाहन से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना में दोनों बाइक पर सवार तीन कांवरिया घायल हो गए। घायल तीनों कांवरियों को स्थानिय लोगों की मदद से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ख़ैरा में भर्ती कराया गया, जहां से दो घायल कांवरिया को सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।