जमुई: समाहरणालय परिसर स्थित कार्यालय का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, 66 कर्मियों के अनुपस्थित मिलने पर मांगा स्पष्टीकरण
Jamui, Jamui | Aug 12, 2024 समाहरणालय परिसर स्थित कार्यालय का सोमवार को डीएम द्वारा औचक निरीक्षण से सभी कार्यालयों के पदाधिकारियों एवं कर्मियों में हड़कंप मच गया। निरीक्षण के दौरान विभिन्न कार्यालयों के 66 कर्मी अपने अपने कार्यालयों से फरार मिले। जिसे स्पष्टीकरण के साथ वेतन पर डीएम ने रोक लगा दी है। जबकि भू अर्जन शाखा सहित अन्य कई विभागों के कार्यालयों में ताला लटका मिला।