जमुई: सरैया गांव में डायरिया के प्रकोप से 10 लोग हुए बीमार, दो को गंभीर अवस्था में झाझा से सदर अस्पताल किया गया रेफर
Jamui, Jamui | Aug 12, 2024 जमुई जिले के झाझा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सरैया गांव में डायरिया के प्रकोप से 10 लोग बीमार हो गए। सभी को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल झाझा में भर्ती कराया गया, जहां दो कि गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टर ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल जमुई रेफर कर दिया। सदर अस्पताल में इलाजरत मरीज की पहचान सरैया गांव निवासी गौरी देवी और ठेमका मुर्मू के रूप में हुई है।