जमुई: कुरबाटांड़ गांव के पास सड़क दुर्घटना में बाइक सवार एक व्यक्ति हुए घायल, सदर अस्पताल से किया गया पटना रेफर
Jamui, Jamui | Aug 12, 2024 कुरबाटांड़ गांव के पास अज्ञात वाहन के चकमा देने पर बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना में बाइक पर सवार नीरी सिंह बुरी तरह घायल हो गए। परिजन द्वारा घायल व्यक्ति को निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया, जहां से सोमवार की देर रात सदर अस्पताल लाया गया। व्यक्ति की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टर ने सदर अस्पताल से पटना रेफर कर दिया।