आज दिनांक 16-10-2026 को रबी महाअभियान-2026 अंतर्गत जिलास्तरीय वासंती (रबी) कर्मशाला-सह-प्रशिक्षण कार्यक्रम 2026 का आयोजन संयुक्त कृषि भवन परिसर, मुशहरी, मुजफ्फरपुर में किया गया जिसका उद्घाटन जिलाधिकारी, मुजफ्फरपुर, उप विकास आयुक्त, मुजफ्फरपुर एवं जिला कृषि पदाधिकारी, मुजफ्फरपुर द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर अपने संबोधन में जिलाधिकारी, मुजफ्फरपुर द्वारा जिले में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के लाभार्थी कृषकों का शत-प्रतिशत फार्मर रजिस्ट्री का लक्ष्य पूरा करने का निर्देश दिया गया। साथ ही, उनके द्वारा बताया गया कि जिनका भी फार्मर रजिस्ट्री भू-अभिलेख अद्यतन नहीं होने कारण से नहीं हो पाया है अंचलाधिकारी से मिलकर उन कृषकों का भू-अभिलेख अद्यतन कराकर जल्द से जल्द फार्मर रजिस्ट्री करायें। उनके द्वारा यह भी बताया गया कि जितने भी कृषि विभाग की योजना चलाई जा रही है उसका लाभ कृषकों तक पहुंचे यह सुनिश्चित करना होगा। एफ०एफ०एस० ऐप के माध्यम से उर्वरक प्राप्त करने हेतु सभी पंचायत स्तरीय पदाधिकारी कृषकों को आवश्यक सहयोग करना सुनिश्चित करेंगे।
जिले में दलहनी एवं तेलहनी फसल का रकबा बढ़ाने हेतु समुचित कार्रवाई करने एवं फसल विविधीकरण को बढ़ावा देने की बात अपने संबोधन में उनके द्वारा कही गई। उनके द्वारा बताया गया कि कृषि की नई तकनीक को किसानों को अवगत कराने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी कृषि विज्ञान केन्द्रों की भी है, कृषि विज्ञान केन्द्र इस दिशा में अपने स्तर से हर संभव प्रयास करें। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, मुजफ्फरपुर द्वारा कृषकों के सभी योजनाओं का लाभ समय से देने का सुझाव दिया गया। जिला कृषि पदाधिकारी द्वारा रबी मौसम में विभाग द्वारा संचालित सभी योजनाओं का लक्ष्य पी०पी०टी० के माध्यम से विस्तार पूर्वक सभी प्रखंड कृषि पदाधिकारी, प्रखंड तकनीकी प्रबंधक, कृषि समन्वयक, सहायक तकनीकी प्रबंधक एवं किसान सलाहकारों को अवगत कराया गया। साथ ही, इसे कार्यान्वित करने हेतु सभी आवश्यक निर्देश दिया गया। वरीय वैज्ञानिक एवं प्रधान, कृषि विज्ञान केन्द्र, तुर्की/सरैया द्वारा रबी मौसम में उगाये जाने वाले फसल उत्पादन तकनीक पर विस्तार से जानकारी दिया गया। उप परियोजना निदेशक, आत्मा द्वारा आत्मा योजनाओं की विस्तृत जानकारी दिया गया। सहायक निदेशक, पौधा संरक्षण, मुजफ्फरपुर द्वारा पौधा संरक्षण की योजनाओं, उप निदेशक, कृषि अभियंत्रण, मुजफ्फरपुर द्वारा कृषि यांत्रिकीकरण योजनाओं की विस्तृत जानकारी दिया गया।
#CMSamrat
#samratchoudhary
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
CMO Bihar