लालबर्रा: लालबर्रा नगर मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्रों में पति की लंबी उम्र और अखंड सौभाग्य का महापर्व 'करवा चौथ' हर्षोल्लास से मनाया गया
लालबर्रा नगर मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्रों में पति की लंबी उम्र और अखंड सौभाग्य का महापर्व 'करवा चौथ' अत्यंत हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस पावन पर्व को लेकर सुहागिन महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। गुरुवार, 29 अक्टूबर को महिलाओं ने दिनभर निर्जला व्रत रखकर शाम के समय मां पार्वती, भगवान शंकर, गणेश जी और करवा माता की विधि-विधान से पूजा-अर्च