मंझनपुर: लक्ष्मणपुर के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से जीजा व साली हुए घायल, मेडिकल कॉलेज में कराया गया भर्ती
करारी थाना क्षेत्र के अमीनपुर समरो गांव का रहने वाला व्यक्ति अपने ससुराल टिकरी गया हुआ था घूमने के लिए जहां से वह अपनी साली को बैठाकर अपने घर जा रहा था। बताया जा रहा की लक्ष्मणपुर के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से गिरकर दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए हैं घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।