मंझनपुर: बंधुरी रसूलपुर के पास तेज रफ्तार ऑटो की टक्कर से गिरकर एक युवक गंभीर रूप से हुआ घायल, मेडिकल कॉलेज में कराया गया भर्ती
करारी थाना क्षेत्र के बंधुरी रसूलपुर के पास तेज रफ़्तार ऑटो की टक्कर से गिरकर एक युवक गंभीर से घायल हो गया है। बताया जा रहा की पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के कायामपुर का रहने वाला जयचंद्र किसी काम से सराय अकिल जा रहा था तभी हादसा हुआ है। घायल युवक को एंबुलेंस की मदद से मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। जहां पर चिकित्सकों ने इलाज शुरू कर दिया है।