मंझनपुर: हब्बूनगर में बिजली के पोल पर चढ़कर लाइट बनाते समय अचानक चालू हुई सप्लाई, लाइनमैन गंभीर रूप से झुलसा
सैनी थाना क्षेत्र के नरसिंहपुर कछुआ गांव का रहने वाला महेश प्रसाद वह संविदा के पद पर कछुआ पावर हाउस में तैनात हैं। शनिवार को वह लाइट बनाने के लिए हब्बू नगर गया हुआ था। जहाँ पर वह शीटडाउन लेने के बाद बिजली के पोल पर चढ़कर लाइट सही कर रहा था। बताया जा रहा है अचानक लाइट आ गई। तभी चपेट में आने से महेश प्रसाद गंभीर रूप से झुलस गया है।