मंझनपुर: भैरव भीटी के आगे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से गिरकर युवक हुआ गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल में भर्ती
भैरव भीटी के आगे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से गिरकर युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। बताया जा रहा है। कि चित्रकूट जनपद के रुपौली गांव का रहने वाला अमर दीप मजदूरी का पैसा लेने के लिए गया हुआ था वापस लौटते वक्त हादसा हुआ है। घायल युवक को गंभीर हालत में मंझनपुर स्थित जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।