मंझनपुर: टेंगाई गांव में हाईटेंशन करंट की चपेट में आए कार सवार दो युवक, मेडिकल कॉलेज में कराया गया भर्ती
कोखराज थाना क्षेत्र के एक गांव में सड़क किनारे खेत में फंसी कार को टोचन कर निकालना जान की मुसीबत बन गया। कार चालक व सवार युवक सरिया ऊपर करने के चलते हाई टेंशन तार की चपेट में आ गए। ग्रामीणों ने घायलों को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया है। डाक्टर ने घायलों का इलाज बर्न वार्ड में रखकर इलाज शुरू कर दिया है।