मंझनपुर: नगर पालिका कार्यालय मानक विहीन सड़क निर्माण से नाराज सभासद ने ठेकेदार का भुगतान रोकने के लिए ईओ को दिया ज्ञापन
नगर पालिका परिषद भरवारी के वार्ड नम्बर 12 कृष्णा नगर के चक माहपुर पांडेमऊ में ठेकेदार द्वारा मानक विहीन सीसी सड़क का निर्माण बीते दो दिन पहले पूर्ण करवाया गया है। मानक विहीन सड़क निर्माण से नाराज सभासद ने ईओ को ज्ञापन देते हुए ठेकेदार का भुगतान रोकने की सिफारिश की है। जांच कर कार्रवाई करने के आश्वासन दिया गया है।