हमीरपुर: सुमेरपुर कस्बे में चिट फंड कंपनी रुपये लेकर फरार, एजेंट ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
सुमेरपुर कस्बे के वार्ड संख्या 15 में एक युवक ने तगादेदारों से परेशान होकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जिससे परिवार में कोहराम मच गया। मृतक अपने पीछे पत्नी एवं दो बच्चों को रोता बिलखता छोड़ गया है। थाना क्षेत्र के ग्राम पारा रैपुरा गांव का मूल निवासी राजशेखर प्रजापति कस्बे के वार्ड संख्या 15 में मकान बनाकर परिवार सहित रहता था।