हमीरपुर: सदर कोतवाली क्षेत्र के रहुनियां धर्मशाला निवासी दुकानदार ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
सदर कोतवाली के रहुनियां धर्मशाला निवासी 42 वर्षीय फारुख पुत्र फरचंद ने फांसी लगाकर जान दे दी। शनिवार को पत्नी को कानपुर छोड़कर आया था। जिसके बाद कमरे में चला गया। फारुख की परचून की दुकान नहीं खुली तो घर के लोगों ने कमरे में जाकर देखा तो उसका शव फंदे में लटका पाया। घटना की सूचना मिलने पर कोतवाल अनूप सिंह मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।