हमीरपुर: कुरारा क्षेत्र के बिलौटा गांव में महिला को पति ने पीटा, पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति पर मारपीट का मुकदमा दर्ज किया
कुरारा थानाक्षेत्र के बिलौटा ग्राम पंचायत के मजरा छक्की डेरा गांव निवासी महिला ने पति के खिलाफ मारपीट की तहरीर थाने में दी है। पीड़ित महिला की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मारपीट करने का मुकदमा दर्ज किया है। छक्की डेरा गांव निवासी निशा पत्नी रामराज ने थाने में तहरीर देकर बताया कि शाम कस्बा कुरारा के पेट्रोल पंप के पास हमीरपुर जाने वाली सड़क पर पीटा।