हमीरपुर: हमीरपुर जनपद के कुम्हरौडा मडायरिया से छात्रा की मौत पर अधीक्षक ने कहा प्राइवेट डाक्टर को दिखाने के बाद लाये थे छात्रा को
डायरिया की चपेट में आने से कक्षा 8 की छात्रा की दर्दनाक मौत हो गई। मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कस्बा कुम्हरौडा मोहल्ला निवासी हर्षिता 13 वर्ष पुत्री मुरलीधर को उल्टी दस्त आने पर परिजनों ने कस्बे के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां चिकित्सकों ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया।