हमीरपुर: कुरारा थाना क्षेत्र के कंडौर गांव में मारपीट की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया
कुरारा थाना क्षेत्र के कंडौर गांव निवासी ग्रामीण ने बीती रात खेत की तरफ जाते समय लाठी से मारपीट करने की तहरीर थाने में दी है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मारपीट करने का मुकदमा दर्ज किया है। क्षेत्र के कंडौर गांव निवासी जयकरन सिंह पुत्र स्वर्गीय कृपाल सिंह ने थाने में तहरीर देकर बताया कि बीती रात आठ बजे अपने खेत की तरफ जा रहा था।