इटाढ़ी: सेवानिवृत्ति पर चौकीदार को मिला ऐसा सम्मान, विदाई में थानाध्यक्ष ने अपनी सीट पर बैठाया, गाड़ी के साथ पैदल चले पुलिसकर्मी
Itarhi, Buxar | Aug 15, 2026 इटाढ़ी थाना के सेवानिवृत्त चौकीदार राजेंद्र यादव को शनिवार को भावभीनी विदाई दी गई। थानाध्यक्ष सोनू कुमार के नेतृत्व में थाना परिसर में आयोजित विदाई समारोह में गणमान्य लोगों, जनप्रतिनिधियों, थाने के पदाधिकारियों व कर्मियों तथा अन्य चौकीदारों ने उन्हें सम्मानपूर्वक विदाई दी। इस दौरान माहौल काफी भावुक हो गया और वहां मौजूद कई लोगों की आंखें नम हो गईं।