तोकापाल: टांडपाल में संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे पर लटका मिला शव, इलाके में मचा हड़कंप
पोटानार के पड़ोसी गांव टांडपाल में एक व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे पर लटका मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी सामने आने के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, शव के शरीर से खून निकलने की बात भी सामने आ रही है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।