सनावद: बड़ूद संकुल में 128 विद्यार्थियों का खेल प्रतिभा परीक्षण आयोजित
मध्यप्रदेश के बड़वाह विकासखंड के अंतर्गत समग्र शिक्षा अभियान के तहत शासकीय विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों की खेल एवं शारीरिक प्रतिभा को पहचानने के उद्देश्य से मंगलवार को शासकीय हाई स्कूल बड़ूद संकुल के अंतर्गत आने वाले समस्त विद्यालयों के कक्षा 5वीं एवं 8वीं के विद्यार्थियों का शारीरिक स्पोर्ट्स टैलेंट टेस्ट आयोजित किया गया।