मध्यप्रदेश के बड़वाह ब्लाक के सनावद नगर में महाशिवरात्रि पर्व बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। रविवार शाम पुलिस थाना स्थित शिव मंदिर से भगवान भोले की भव्य बारात बैंड-बाजों और ढोल-नगाड़ों के साथ नगर के प्रमुख मार्गों से धूमधाम पूर्वक निकाली गई। बारात में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, युवक-युवतियां एवं महिलाएं शामिल हुए।