बड़वाह ब्लाक के ग्राम टोकलाय में आयोजित पांच दिवसीय संत सिंगाजी महाराज की परचरी पुराण कथा में शनिवार को श्रद्धा और भक्ति का विशेष वातावरण देखने को मिला। कथा वाचक पंडित मुकेश बाबा जी के श्रीमुख से चल रही इस कथा में क्षेत्रीय विधायक सचिन बिरला दोपहर लगभग ढाई बजे शामिल हुए और कथा का श्रवण किया। व विधायक बिरला ने व्यासपीठ के दर्शन किए।