सनावद न्यायालय परिसर मे जिला विधिक सेवा प्राधिकरण न्यायालय मंडलेश्वर के आदेश एवं तहसील विधिक सेवा समिति न्यायालय सनावद के निर्देश पर गुरुवार को दोपहर दो बजे महिला एवं बाल सुरक्षा संबंधित विषय पर विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया जिसमें न्यायाधीश श्री मोहम्मद असलम दहलवी एवं श्री योगेश चालीसा ने कहा कि महिलाओं की एवं बाल सुरक्षा हम सबका कर्तव्य है।