सारठ: डुमरी MLA-पुलिस विवाद पर पूर्व स्पीकर व JMM नेता एसएस भोक्ता का सरकार को सुझाव: दोनों पक्ष में कराएं समझौता
Sarath, Deoghar | Aug 31, 2026 पूर्व स्पीकर व JMM नेता शशांक शेखर भोक्ता ने डुमरी MLA जयराम महतो और बरआअड्डा थाना प्रभारी के विवाद पर सरकार को समझौता कराने का सुझाव दिया। सोमवार शाम 4 बजे चितरा आवास पर पत्रकारों के सवाल पर पूर्व स्पीकर बोले- मामले को तूल दिया जा रहा है, इसलिए सरकार को चाहिए दोनों पक्षों को लेकर बैठें। विधायिका व कार्यपालिका के टकराहट से वीभत्स रूप सामने आने की बात भी कही।