लखीसराय: सदर अस्पताल के सभागार में सिविल सर्जन की अध्यक्षता में पोषक पुनर्वास को लेकर बैठक का किया गया आयोजन
सदर अस्पताल के सभागार में सोमवार की दोपहर 12:10 पर पोषण पुनर्वास से संबंधित बैठक आयोजित की गई ।बैठक की अध्यक्षता सिविल सर्जन के द्वारा की गई, बैठक के आयोजन को लेकर जिला स्तरीय एवं प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे। बैठक में पोषण पुनर्वास केंद्र से संबंधित मौजूद स्वास्थ्य कर्मियों से आवश्यक जानकारी ली गई। एवं आवश्यक निर्देश दिए गए।