लखीसराय: शहर के नया बाजार गौशाला गली से श्याम भक्तों ने निकाली निशान शोभायात्रा
शहर के नया बाजार गौशाला गली के प्रांगण से श्याम भक्तों ने सोमवार की पूर्वाह्न 10:45 पर शहर में निशान शोभा यात्रा निकाली गई। निशान शोभा यात्रा में बाहर से आए कलाकारों के द्वारा भक्तिमय धुनों पर बेहतरीन प्रस्तुति दी गई। बताया गया कि राजस्थान के सूरजगढ़ से आए निशान को लेकर शहर में निशान शोभा यात्रा निकाली गई। एवं मंदिर में बाबा को अर्पित किया गया।