कोंडागांव: फरसगांव ब्लॉक में किसानों की सिंचाई मशीन चोरी का मामला, कार्रवाई नहीं होने पर ग्रामीणों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
जिले के ग्रामीण इलाकों में किसानों की सिंचाई मशीन चोरी का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि पुलिस थाना फरसगांव इस मामले में उचित कार्रवाई नहीं कर रहा है।ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने खुद चोरी किए गए मोटर पंप को पकड़ा है और पुलिस को सौंपा है। लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है। वहीं ग्रामीणों ने आज कलेक्टर को इस मामले पर ज्ञापन सौंपा है।