कोंडागांव: 25 दिन में 3 बच्चों की मलेरिया से मौत के बाद,स्वास्थ्य विभाग अलर्ट इलाकों में लगा रहे कैंप।
कोंडागांव जिले में 25 दिन के अंदर मलेरिया से 3 बच्चों की मौत हो गई है। मौत का मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग अब इन इलाकों में कैंप लगाकर मलेरिया की जांच करने में जुटा है। स्वास्थ अमले का कहना है कि,ग्रामीण पहले और समय पर आए तो इलाज आसान होता है,लेकिन लोग झाड़ फुक के चक्कर में रह जाते है।