कोंडागांव: मवेशियों की भगदड़ की चपेट में आने से गोलावंड में बाइक सवार एक युवक घायल, जिला अस्पताल में किया गया भर्ती
आज 20 अगस्त को कोंडागांव जिले के ग्राम गोलावंड में एक युवक मवेशियों के भगदड़ की चपेट में आ गया। जिसे गंभीर चोट के चलते जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। घायल युवक का नाम बैजनाथ बघेल पिता जैन राम बघेल उम्र 24 वर्ष बताया जा रहा है।यह घटना आज सुबह 11:30 बजे की बताई जा रही है। घटना के बाद युवक को निजी वाहन से जिला अस्पताल लाया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।