कोंडागांव: 21 अगस्त को कोंडागांव में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के विरोध में भारत बंद, पुलिस ने किया शांतिपूर्ण प्रदर्शन का आह्वान
सर्व आदिवासी समाज जिला इकाई कोंडागांव ने सुप्रीम कोर्ट द्वारा अनुसूचित जाति जनजाति पर दिए गए फैसले के विरोध में 21 अगस्त को भारत बंद का आह्वान किया है। समाज का कहना है कि सुप्रीम कोर्ट का यह फैसला ST-SC समुदाय के हितों के खिलाफ है और इसे लेकर राष्ट्रीय स्तर पर विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। समाज ने कोंडागांव में भी 21 अगस्त को पूर्ण बंद रखने का निर्णय लिया है।