उज्जैन: उड़ती धूल और प्रदूषण से राहत के लिए नगर निगम ने शुरू किया सड़कों पर पानी का छिड़काव, निगमायुक्त ने दिए निर्देश
शहर में मार्ग चौड़ीकरण कार्यों और वाहनों के दबाव के कारण उड़ने वाली धूल व वायु प्रदूषण की रोकथाम के लिए नगर पालिक निगम उज्जैन ने विशेष पहल शुरू की है। निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीमों द्वारा वाटर स्प्रिंकलर मशीनों के जरिए शहर के प्रमुख मार्गों, व्यस्त चौराहों और धूल प्रभावित क्षेत्रों में नियमित रूप से पानी का छिड़काव किया जा रहा है। इस व्यवस्था से हवा में धूल के कणों का स्तर कम कर वायु गुणवत्ता में सुधार लाने तथा राहगीरों, वाहन चालकों और स्थानीय दुकानदारों को प्रदूषण से राहत दिलाने में मदद मिलेगी। निगमायुक्त ने अमले को निर्देशित किया है कि शहर के अति-व्यस्त और संवेदनशील ट्रैफिक प्वाइंट्स को प्राथमिकता देते हुए स्प्रिंकलर मशीनों का निर्बाध और प्रभावी संचालन सुनिश्चित किया जाए।
#Ujj