उज्जैन: बोहरा समाज के 53वें धर्मगुरु सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब का आगमन, दो दिवसीय धार्मिक प्रवास को लेकर समाजजनों में भारी उत्साह
विश्व प्रसिद्ध धार्मिक नगरी उज्जैन में दाऊदी बोहरा समाज के 53वें धर्मगुरु सैयदना मोहम्मद मुफद्दल सैफुद्दीन साहब का दो दिवसीय धार्मिक यात्रा पर शुभागमन हुआ। धर्मगुरु के नगर आगमन पर समाजजनों द्वारा उनका आत्मीय व भव्य स्वागत किया गया। अपने प्रवास के दौरान वे विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे तथा समाजजनों को मार्गदर्शन व आशीर्वाद प्रदान करेंगे। धर्मगुरु के दीदार और दर्शन लाभ के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं, जिससे पूरे समाज में अपार हर्ष और आध्यात्मिक उल्लास का वातावरण बना हुआ है।
#UjjainNews #SyednaMufaddalSaifuddin #DawoodiBohra #BohraCommunity