उज्जैन: सीएम डॉ. मोहन यादव ने महामृत्युंजय कीर्ति द्वार की ऑडियो बुक का किया लोकार्पण, 5 हजार साल की विरासत से रूबरू होगी नई पीढ़ी
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन-इंदौर मार्ग स्थित भव्य महामृत्युंजय कीर्ति द्वार पर इसके ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक वैभव पर आधारित विशेष ऑडियो बुक का लोकार्पण किया। इस अवसर पर संभागायुक्त आशीष सिंह, एडीजी राकेश गुप्ता, डीआईजी नवनीत भसीन, कलेक्टर रोशन कुमार सिंह, एसपी प्रदीप शर्मा और निगमायुक्त अभिलाष मिश्रा सहित वरिष्ठ अधिकारी व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्थान के बंसी पहाड़पुर के लाल पत्थरों से निर्मित यह भव्य प्रवेश द्वार अवंतिका की पांच हजार वर्षों से अधिक प्राचीन धरोहर का प्रतीक है, जिस पर सम्राट विक्रमादित्य के 'सिंहासन बत्तीसी', भगवान श्रीकृष्ण की गुरुकुल परंपरा, द्वारपाल जय-विजय, भगवान शिव की कलाकृतियां और सम्राट अशोक स्तंभ अंकित हैं। ऑडियो बुक के माध्यम से य�