उज्जैन: चामुंडा माता चौराहे पर 4 दिनों से बह रहा हजारों गैलन पानी, पाइपलाइन का लीकेज ढूंढने में नाकाम पीएचई विभाग
शहर के विभिन्न इलाकों में जहां नागरिक पेयजल संकट से जूझ रहे हैं, वहीं चामुंडा माता चौराहे पर पिछले चार दिनों से मुख्य पाइपलाइन में लीकेज के चलते सुबह जलापूर्ति के दौरान रोजाना हजारों गैलन शुद्ध पेयजल सड़कों पर व्यर्थ बह रहा है। जल बर्बादी रोकने के लिए लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी (पीएचई) विभाग की टीम मौके पर पहुंच तो रही है, लेकिन अब तक लीकेज का सही स्थान तलाशने में नाकाम साबित हुई है। एक ओर प्रशासन जल संरक्षण की अपील कर रहा है, वहीं दूसरी ओर विभागीय सुस्ती के चलते सड़कों पर बहकर बर्बाद हो रहे कीमती पानी को लेकर नागरिकों में गहरा रोष है।
#UjjainNews #WaterWastage #PHEDepartment #ChamundaChowk #WaterCrisis UjjainAdministration