उज्जैन: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बोहरा धर्मगुरु सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन से की सौजन्य भेंट, सिंहस्थ विकास कार्यों पर हुई चर्चा
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन प्रवास पर पहुंचे दाऊदी बोहरा समाज के 53वें धर्मगुरु सैयदना मोहम्मद मुफद्दल सैफुद्दीन साहब से आत्मीय सौजन्य भेंट की। मुलाकात के दौरान सैयदना साहब ने दीपावली के पावन पर्व की शुभकामनाएं देते हुए मध्यप्रदेश की प्रगति, खुशहाली और प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि व कल्याण के लिए अपना मंगलकारी आशीर्वाद प्रदान किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने राज्य में संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की प्रगति साझा की, जिस पर धर्मगुरु सैयदना साहब ने विशेष रूप से आगामी सिंहस्थ-2028 के दृष्टिगत उज्जैन के कायाकल्प और नगर विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों की मुक्तकंठ से सराहना की।
#UjjainNews #MohanYadav #SyednaMufaddalSaifuddin #DawoodiBohra #Simhastha2028