चिड़ावा: मकर संक्रांति पर चिड़ावा में प्रतिबंधित चाइनीज मांझे की बिक्री और उपयोग पर सख्ती, प्रशासन ने की बैठक
जिला कलक्टर झुंझुनूं के निर्देशों की पालना में मकर संक्रांति पर्व के दौरान शहर में पतंगबाजी में उपयोग होने वाले धातु निर्मित (चाइनीज) मांझे की बिक्री और उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध लागू करने को लेकर सोमवार को एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक उपखंड अधिकारी चिड़ावा नरेश सोनी की अध्यक्षता में संपन्न हुई।