चिड़ावा: मंड्रेला के वार्ड 4 में तीन माह से डर के साए में जी रहे लोग, घरों के सामने झूल रहे विद्युत सप्लाई के तार #jansamasya
मंड्रेला कस्बे के वार्ड नंबर 4 में पिछले तीन महीनों से विद्युत विभाग की लापरवाही के चलते वार्डवासी भय के साए में जीने को मजबूर हैं। कई घरों के सामने मेन विद्युत सप्लाई के तार खतरनाक रूप से नीचे झूल रहे हैं, वहीं संबंधित विद्युत पोल भी एक ओर झुक चुका है, जिससे कभी भी बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है।